Life Certificate Service in Indira Nagar Lucknow
जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो यह प्रमाणित करता है कि वे जीवित हैं और पेंशन प्राप्त करने के पात्र हैं। अब आप इस सुविधा का लाभ हमारे जन सेवा केंद्र पर आकर अथवा घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनवा सकते हैं।
जीवन प्रमाणपत्र/डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
भारत सरकार ने 10 नवंबर, 2014 को पेंशनभोगियों के लिए “जीवन प्रमाण” नाम से एक “आधार आधारित डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र” लॉन्च किया है।
समय सीमा:
जीवन प्रमाण पत्र हर वर्ष 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच जमा करना आवश्यक है।
इस प्रक्रिया से पेंशनभोगियों को बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होती और वे आसानी से अपने घर से ही जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।