सुकन्या समृद्धि योजना क्या है इसकी पात्रता एवं लाभ क्या है?- सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लघु बचत योजना है, जिसे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत शुरू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना और उनकी उच्च शिक्षा एवं विवाह के लिए बचत को बढ़ावा देना है। सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएँ: ✔ खाता खोलने की उम्र – 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका के लिए खाता खोला जा सकता है। ✔ कौन खोल सकता है? – माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं। ✔ जमा राशि – न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष जमा किए जा सकते हैं। ✔ ब्याज दर – वर्तमान में 8.2% वार्षिक (जनवरी-मार्च 2025) ब्याज दर लागू है, जो सरकार द्वारा हर तिमाही संशोधित की जाती है। ✔ परिपक्वता अवधि – खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष तक सक्रिय रहता है। ✔ आयकर छूट – इस योजना में जमा राशि, ब्याज, और परिपक्वता राशि पूरी तरह कर मुक्त है (धारा 80C के तहत)। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता (Eligibility): ✔ बालिका भारतीय नागरिक होनी चाहिए। ✔ खाता केवल 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका के लिए ही खोला जा सकता है। ✔ एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाओं के लिए ही यह खाता खोला जा सकता है। ✔ तीसरी बालिका का खाता केवल तभी खोला जा सकता है जब वह जुड़वा बहनों में से एक हो। सुकन्या समृद्धि खाता कब बंद या निकासी की अनुमति है? ✔ निकासी (Partial Withdrawal): जब बालिका 18 वर्ष की हो जाती है, तो उसकी उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि का 50% निकाला जा सकता है। ✔ समय से पहले बंद करने के नियम: बालिका की मृत्यु होने पर अभिभावक खाता बंद कर सकते हैं और जमा राशि ब्याज सहित प्राप्त कर सकते हैं। अभिभावक की मृत्यु की स्थिति में भी यह खाता बंद किया जा सकता है। विशेष परिस्थितियों (गंभीर बीमारी, आर्थिक संकट) में सरकार की अनुमति से समय से पहले खाता बंद करने की सुविधा है। ✔ पूर्ण परिपक्वता पर: जब बालिका 21 वर्ष की हो जाती है या शादी (18 वर्ष के बाद) कर लेती है, तो संपूर्ण राशि ब्याज सहित प्राप्त की जा सकती है। खाता कहाँ खोला जा सकता है? ✔ किसी भी मान्यता प्राप्त बैंक या भारतीय डाकघर में इस योजना का खाता खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना हेतु जरूरी दस्तावेज़: 1. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र 2. अभिभावक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) 3. पता प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, बिजली बिल आदि) 4. पासपोर्ट साइज फोटो सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ: ✅ बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश। ✅ सरकार द्वारा गारंटीड रिटर्न और उच्च ब्याज दर। ✅ पूरी तरह से टैक्स-फ्री बचत। ✅ छोटी बचत से बड़ी पूंजी तैयार करने का अवसर। 📌 नवीनतम ब्याज दरों और अधिक जानकारी के लिए: www.nsiindia.gov.in या नजदीकी बैंक/डाकघर से संपर्क करें।
मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना क्या है? इसकी पात्रता एवं आवश्यक डॉक्युमेंट्स क्या है?
मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना क्या है? मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना एक सरकारी योजना है, जो विशेष रूप से युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार युवाओं को अपने व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसमें मुख्य रूप से सब्सिडी, ऋण (लोन) और अन्य आर्थिक लाभ दिए जाते हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के अवसर बढ़ा सकें। मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना मुख्य विशेषताएँ:- आर्थिक सहायता – युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सब्सिडी – कुछ प्रतिशत राशि सरकार की ओर से अनुदान (सब्सिडी) के रूप में दी जाती है। स्वरोजगार को बढ़ावा – बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है। उद्योगों का विकास – राज्य में छोटे एवं मध्यम स्तर के उद्योगों को बढ़ावा मिलता है। सरल आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना पात्रता:- 1. आवेदनकर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 2. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (आमतौर पर 10वीं पास) होनी चाहिए। 3. आवेदक संबंधित राज्य का निवासी होना चाहिए। 4. पहले से किसी अन्य सरकारी स्वरोजगार योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना कैसे करें आवेदन? 1. राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in/login/Registration_Login पर जाएं। 2. योजना से संबंधित ऑनलाइन फॉर्म भरें। 3. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स, प्रोजेक्ट रिपोर्ट)। 4. आवेदन स्वीकृत होने के बाद ऋण और सब्सिडी की प्रक्रिया शुरू होती है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में कौन-कौन से documents लगते हैं? उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक हैं: कौशल दस्तावेज़: कौशल प्रमाणपत्र या प्रशिक्षण प्रमाणपत्र। कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र या आईटीआई से प्राप्त प्रशिक्षण। परियोजना दस्तावेज़: परियोजना रिपोर्ट। जीएसटी पंजीकरण (वैकल्पिक)। उद्यम पंजीकरण (वैकल्पिक)। व्यक्तिगत दस्तावेज़: पैन कार्ड। पते पर निवास की अवधि का प्रमाणपत्र (पार्षद, ग्राम प्रधान या वार्ड मेंबर द्वारा निर्गत)। ऋण प्रदाता बैंक के साथ संपर्क इतिहास (संबंधित बैंक शाखा में चालू/बचत खाता के पासबुक के प्रथम पेज की प्रति)। नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र। शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र। आयु प्रमाणपत्र। हस्ताक्षर। फोटो। इन दस्तावेज़ों के साथ, आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, और मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए, आप ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। https://diupmsme.upsdc.gov.in/login/Registration_Login
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) Online कैसे बनवाए ?
आज की पोस्ट मे हम जानेंगे की जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) क्या है तथा इसको Online कैसे बनवाए और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है? तो इसको जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे और अगर इस पोस्ट से समबन्धित कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट्स कर पूछ सकते है एवं इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर भी करे ताकि सभी लोगो को इसको बनवाने की जानकारी मिल सके। जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) “जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति के जन्म का प्रमाण प्रस्तुत करता है।” जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) यह साबित करने के लिए जारी किया जाता है कि व्यक्ति का जन्म किस तारीख को, समय तथा किस स्थान पर हुआ और उसकी वास्तविक आयु क्या है? यह अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसका उपयोग सरकारी और गैर सरकारी दोनों जगह किया जाता है इस प्रमाण पत्र को जन्म होने वाले अस्पताल, शहर का नगर निगम अथवा राज्य के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति की जन्म तिथि, स्थान तथा आयु को प्रमाणित करता है तथा किसी भी सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। जन्म प्रमाण पत्र का लाभ (Benefit of Birth Certificate) 1. स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए। 2. नौकरी में उम्र के प्रमाण के रूप में। 3. शादी में उम्र के प्रमाण के रूप में । 4. पितृत्व स्थापित करने के लिए। 5. निर्वाचक नामावलियों में नामांकन के उद्देश्य से । 6. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) में पंजीकरण के लिए। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दस्तावेज़ ( Documents of Birth Certificate ) जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आमतौर पर निम्न दस्तावेजों की जरूरत होती है जो नीचे दी गई है:- 1. चिकित्सालय द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र:- जहाँ पर चिकित्सालय नहीं है अथवा चिकित्सालय होते हुए भी चिकित्सालय में बच्चे का जन्म नहीं हुआ है ऐसी दशा में आवेदक को जन्म प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान/क्षेत्रीय पार्षद/मा. सांसद/एम.बी.बी.एस. डॉक्टर में से किसी एक का हस्ताक्षर एवं मोहर सहित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। Download Birth Certificate Format Pdf डाउनलोड स्वप्रमाणित घोषणा पत्र जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया (Procedure for Making Birth Certificate) जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आप दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर एवं भरकर हमारे सीएससी सेंटर (लखनऊ सीएससी) अथवा Civil Registration System वेबसाइट या अपने राज्य मे स्थापित किसी भी सीएससी सेंटर के माध्यम से अप्लाई कर सकते है। हमारे द्वारा यह सुविधा आपको ऑनलाइन भी दी जाती है आपको सारे दस्तावेजो को भरकर हमारी ईमेल पर भेजना है अथवा हमसे संपर्क कर बनवा सकते है। जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु नाम मात्र का शुल्क लगेगा। सभी संलग्न दस्तावेजो की जाच होने के उपरांत प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से 10 – 15 दिनों के भीतर जारी किया जाता है। जारी होने के पश्चात आपको Online आपकी ईमेल पर अथवा फ़ोन के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। जन्म प्रमाण पत्र का सत्यापन(Verification of Birth Certificate) जन्म प्रमाण पत्र का सत्यापन आप UP Government की website www.uponline पर आवेदन संख्या दर्ज कर सत्यापित कर सकते है। अंत में – आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद समझ में आ गया होगा की जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) क्या है तथा इसको Online कैसे बनवाए और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है? अगर कोई भी प्रॉब्लम हो तो हमसे संपर्क कर अथवा कमेंट्स कर पूछ सकते है।
मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) Online कैसे बनवाए ?
आज की पोस्ट मे हम जानेंगे की मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) क्या है तथा इसको Online कैसे बनवाए और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है? तो इसको जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे और अगर इस पोस्ट से समबन्धित कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट्स कर पूछ सकते है एवं इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर भी करे ताकि सभी लोगो को इसको बनवाने की जानकारी मिल सके। मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) “मृत्यु प्रमाण पत्र व्यक्ति के जीवित न होने का प्रमाण प्रस्तुत करता है।” मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) यह साबित करने के लिए जारी किया जाता है कि व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है अर्थात वह व्यक्ति संसार में जीवित नहीं है साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु की तारीख, समय तथा किस स्थान पर हुआ और उसकी वास्तविक आयु क्या है तथा मृत्यु का कारण। यह अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसका उपयोग सरकारी और गैर सरकारी दोनों जगह किया जाता है इस प्रमाण पत्र को मृत्यु होने वाला अस्पताल, शहर का नगर निगम अथवा राज्य के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता (Need of Death Certificate) 1. सरकारी पेंशन को प्राप्त करने के लिए। 2. नौकरी में मृतक आश्रित के रूप में। 3. सम्पत्ति स्थान्तरण के रूप में । 4. लाइफ इंस्युरेन्स प्राप्त करने के लिए। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दस्तावेज़ ( Documents of Death Certificate ) मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आमतौर पर निम्न दस्तावेजों की जरूरत होती है जो नीचे दी गई है:- 1. मृतक की पासपोर्ट साइज़ फोटो। 2. चिकित्सालय द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र। जहाँ पर चिकित्सालय नहीं है अथवा चिकित्सालय होते हुए भी चिकित्सालय में व्यक्ति की मृत्यु न हुई हो ऐसी दशा में आवेदक को मृत्यु प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान/क्षेत्रीय पार्षद/मा. सांसद/एम.बी.बी.एस. डॉक्टर में से किसी एक का हस्ताक्षर एवं मोहर सहित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पहचान से सम्बंधित निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर कार्ड/पैन कार्ड /ड्राइविंग लाइसेन्स/राष्ट्रीयकृत बैंक की फोटो युक्त पासबुक/राशन कार्ड/स्वप्रमाणित घोषणा पत्र में से कोई एक की प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करना होगा। Download Death Certificate Format Pdf डाउनलोड स्वप्रमाणित घोषणा पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया (Procedure for Making Death Certificate) मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आप दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर एवं भरकर हमारे सीएससी सेंटर (लखनऊ सीएससी) अथवा Civil Registration System वेबसाइट या अपने राज्य मे स्थापित किसी भी सीएससी सेंटर के माध्यम से अप्लाई कर सकते है। हमारे द्वारा यह सुविधा आपको ऑनलाइन भी दी जाती है आपको सारे दस्तावेजो को भरकर हमारी ईमेल पर भेजना है अथवा हमसे संपर्क कर बनवा सकते है। जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु नाम मात्र का शुल्क लगेगा। सभी संलग्न दस्तावेजो की जाच होने के उपरांत प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से 10 – 15 दिनों के भीतर जारी किया जाता है। जारी होने के पश्चात आपको Online आपकी ईमेल पर अथवा फ़ोन के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन (Verification of Death Certificate) मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन आप UP Government की website www.uponline पर आवेदन संख्या दर्ज कर सत्यापित कर सकते है। अंत में – आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद समझ में आ गया होगा की मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) क्या है तथा इसको Online कैसे बनवाए और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है? अगर कोई भी प्रॉब्लम हो तो हमसे संपर्क कर अथवा कमेंट्स कर पूछ सकते है।
चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) ऑनलाइन कैसे करें?
चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) व्यक्ति के साफ-सुथरे चरित्र को दर्शाता है. यह दस्तावेज दर्शाता है कि व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में सम्मलित नहीं रहा है. आज लगभग सभी सरकारी विभाग में नौकरी व स्कूल- क़ॉलेज में प्रवेश के दौरान चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) की आवश्यकता होती है. आज की पोस्ट में हम जानेंगे कि चरित्र प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बना सकते है? तो इसे जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़े इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपना चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) बनवा सकते हैं. ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) कैसे बनाए भारत देश में राज्य की पुलिस के द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि उसके क्षेत्र में रह रहे व्यक्ति का चरित्र सही है या नहीं. चरित्र प्रमाण पत्र सरकारी विभागों में नौकरियों व प्राइवेट संस्थानों में नौकरियां मिलने के दौरान दिया जाने वाला जरूरी दस्तावेज है. इसे पुलिस वेरिफिकेशन के रूप में भी देखा जा सकता है. मात्र 50 रुपये की फीस का भुगतान करके आप ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं. ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate Required Documents) हेतु जरूरी दस्तावेज आवेदक की फोटो पहचान प्रमाण या आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड एड्रेस प्रूफ या निवास प्रमाण जैसे – आधार कार्ड ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate Online) अप्लाई करने हेतु पूरा प्रोसेस ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे अच्छा माध्यम है की आप अपने मोबाइल में Google Play Store से UP Police का App “UPCOP” को download कर ले तथा इसे डाउनलोड करने के पश्चात निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में“ UPCOP APP” डाउनलोड करें. इस एप को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें. ओपन करते ही कुछ चित्रों के साथ एक लंबी सी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी. इसमें से आपको चरित्र प्रमाण पत्र पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा. इस पेज पर दी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरें जैसे – नाम, पता, जन्म तारीख, इत्यादि. सभी जानकारियां भर लेने के बाद आपसे इसमे तीन दस्तावेज मांगे जाएंगे, जिन्हें आपको अपलोड करना होगा (फोटो, पहचान प्रमाण और एड्रेस प्रूफ). सारी जानकारियां सही-सही भरने के बाद‘जारी रखें’ ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको अपना वर्तमान एड्रेस, जिला पुलिस स्टेशन, निवास करने की अवधि, साल और महीना सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपसे पूछा जाएगा, “ क्या देश के किसी भी हिस्से में आप या परिवार के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड या अपराधिक कार्यवाही है.” अगर हां तो उनका विवरण दें, अन्यथा नहीं पर क्लिक कर दें. इसके बाद पूछा जाएगा कि ऊपर दी गई सारी जानकारियां सहीं हैं. अगर आपने सभी जानकारियां सही-सही दी हैं तो बस बॉक्स में क्लिक कर दें. इसके बाद‘सब्मिट’ ऑप्शन पर क्लिक कर दें. फिर‘ठीक है’ ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद भुगतान करना होगा. इन सब स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपने चरित्र प्रमाण पत्र का सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है. बस अब आपको इसके बनकर आने तक इंतजार करना होगा. जैसे ही यह बनकर आएगा इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं. अंत में आशा है की पूरी पोस्ट पढने के बाद आपको Online चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) Apply करना आ गया होगा.
ऑनलाइन राशन कार्ड (Rasan Card) कैसे बनवाएं ?
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आप राशन कार्ड बनवाना चाहते है लेकिन आप यह नहीं जानते की किस प्रकार से आवेदन करे, तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम इस पोस्ट मे आपको राशन कार्ड के आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे जिससे आप आसानी से अपना राशन कार्ड बनवा सके। तो इसको जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे तथा इस पोस्ट को Share भी करे ताकि जिनके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है वो भी इस पोस्ट को पढ़ कर आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सके। राशन कार्ड क्या है तथा इसका क्या लाभ है [Benefits of Rasan Card] जैसा की नाम से पता लगता है की राशन को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग (UPFCI) द्वारा जारी एक कार्ड जिसके माध्यम से आप सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी राशन की दुकान से राशन को सरकारी दर पर प्राप्त कर सके। राशन कार्ड का उपयोग राशन प्राप्त करने के साथ ही साथ कुछ सरकारी सेवाओ को प्राप्त करने के लिए प्रमाण के रूप मे भी संलग्न किया जाता है। राशन कार्ड के प्रकार [Type of Rasan Card] राशन कार्ड दो प्रकार के होते है:- BPL RATION CARD- यह कार्ड उन लोगो के बनाए जाते है जो आर्थिक रूप से कमजोर है अर्थात वो लोग जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है। APL RATION CARD- यह कार्ड उन लोगो के बनाए जाते है जो आर्थिक रूप से ठीक है इन दोनों ही प्रकार के राशन कार्ड के लिए आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। राशन कार्ड बनवाने हेतु दस्तावेज़ [Documents of Rasan Card] राशन कार्ड बनवाने हेतु निम्न दस्तावेजों की जरूरत होती है जो नीचे दिये गए है:- 1. पूर्ण रूप से भरा हुआ राशन कार्ड आवेदन फॉर्म फॉर्मेट। 2 समस्त परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड। 3 अगर आवेदक BPL राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहा है तो उसके पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए। 4 परिवार की महिला मुख्या की पासपोर्ट साइज फोटो । 5. आवेदक के बैंक की पासबुक। ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया [Online Rasan Card Process] यह कार्ड बनवाने की सुविधा अभी तक केवल जनसेवा केन्द्रो को ही दी गई है राशन कार्ड बनवाने के लिए आप दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर एवं भरकर हमारे CSC Center (Lucknow CSC) अथवा अपने जिले मे स्थापित किसी भी सी. एस.सी सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है। हमारे द्वारा यह सुविधा आपको ऑनलाइन भी दी जाती है आपको सारे दस्तावेजो को भरकर हमारी ईमेल पर अथवा हमसे संपर्क कर बनवा सकते है। ऑनलाइन राशन कार्ड [Rasan Card Status] कैसे चेक करे ? ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आप UPFCI की वेबसाइट https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/Default.aspx पर क्लिक कर अपने कार्ड का स्टेटस कार्ड /संख्या डालकर चेक कर सकते है। One Nation One Card योजना क्या है ? जिस प्रकार से आपने पहले सुना था मोदी सरकार ने GST Tax को लेकर घोषणा की थी की One Nation One Tax अर्थात पूरे देश मे एक समान टैक्स उसी प्रकार से कोरोना संकट के बीच दोबारा सरकार ने ऐलान किया कि One Nation One Card अर्थात अपने एक राशन कार्ड से अब आप किसी भी राज्य मे राशन ले सकते हैं यह योजना पूरे देश में 1 जून से लागू हो जाएगी। अंत में – आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद समझ में आ गया होगा की राशन कार्ड (Ration Card) क्या है ? इसको बनवाने का लाभ तथा इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या-क्या है? अगर कोई भी समस्या या जानकारी प्राप्त करनी हो तो हमसे संपर्क कर अथवा कमेंट्स कर पूछ सकते है।
विधवा पेंशन (Widow Pension) पेंशनके लिए आवेदन कैसे करे?
आज की इस पोस्ट मे आप जानेंगे की यूपी सरकार की विधवा पेंशन (Widow Pension) योजना का लाभ लेने के लिए किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करे तथा इसके लिए किन-किन दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है? तो इसको जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे तथा ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करे ताकि औरों को भी इस योजना की जानकारी मिल सके। विधवा पेंशन (Widow Pension) योजना क्या है ? विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओ को लाभ पहुंचाना इसके लिए देश के सभी राज्यों मे यह योजना लागू है। देश के सभी राज्य सरकारे अपने राज्य की ज़रूरतमंद आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है जिससे वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके । इस योजना का लाभ केवल विधवा महिलाओ को ही मिलता है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि सीधे ही लाभार्थी विधवा महिलाओ के बैंक खाते में भेजी जाती है इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन (Widow Pension) योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का शुभारम्भ विधवा महिलाओ को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा विधवा महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रूपये की पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है । इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह दी जाने वाली 1000 रूपये की पेंशन धनराशि सीधे विधवा महिलाओ के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह उत्त्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना है। विधवा पेंशन (Widow Pension Documents) योजना के लिए दस्तावेज़ आवेदिका की पासपोर्ट साइज़ फोटो तथा आधार कार्ड। पति का मृत्यु प्रमाण पत्र। आवेदिका के निवास का प्रमाण पत्र। आय प्रमाण पत्र। बैंक अकाउंट की Passbook विधवा पेंशन (Widow Pension Online Process) योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? जो इच्छुक विधवा महिला लाभार्थी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है वह नीचे बताए गए तरीके को Step by Step Follow कर आवेदन फॉर्म भर सकती है अगर वे भरने में असमर्थ है तो हमारी CSC Center (Lucknow CSC) के माध्यम से भी आवेदन करा सकती है। सर्वप्रथम आवेदिका को उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट –एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनाए पर जाना होगा। इस website के होम पेज पर ही आपको निराश्रित महिला पेंशन (Widow Pension) का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा । ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपकोApply Now के option पर क्लिक करना होगा । इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म (New Entry Form) खुल जायेगा । आपको अपने सभी विवरण को इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरना होगा । फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा । इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जायेगा । विधवा पेंशन (Widow Pension Status) योजना के आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करें? विधवा पेंशन की आवेदन करने के बाद आप इस आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन भी देख सकती हैं। इसको देखने के लिए कुछ steps बताए गए है आवेदन की स्थिति की जाँच करने के लिए आपको इसकी वेबसाइटएकीकृत सामाजिक पेंशन योजनाएपर लॉग इन करना होगा तथा आवेदन की स्थिति की जांच करने हेतु एक पासवर्ड बनाना होगा। आवेदन की पंजीकरण संख्या या खाता संख्या दिए गए बॉक्स मे भरना होगा। सभी विवरण भरने के बाद कैप्चा कोड टाइप कर सबमिट बटन पर क्लिक करे और अब आप अपने आवेदन की स्थिति को देख सकती है। विधवा पेंशन लिस्ट (Widow Pension List) कैसे चेक करे विधवा पेंशन लिस्ट2025 में लाभार्थी का नाम चेक करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट–https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जाना होगा। फिर पेज में सबसे ऊपर दिए गए आप्शननिराश्रित महिला पेंशन के आप्शन पर जाना होगा। उसके बाद उसी पेज पर आपको पेंशनर सूची का एक कालम मिलेगा। जहाँ पर आपको पेंशनर सूची2020-21 के आप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको अपना जिला चुनना होगा। उसके बाद अपना ब्लाक चुनना होगा। उसके बाद अपना ग्राम पंचायत फिर उसके बाद अपना गाँव चुनना होगा। जिसके बाद आपके सामने आपके गाँव की विधवा पेंशन की पूरी लिस्ट दिखायी देगी। जिसमे आप लाभार्थी का नाम ढूंढ सकते है। अंत में – आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद समझ में आ गया होगा की विधवा पेंशन (Widow Pension) योजना का लाभ लेने के लिए किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करे तथा इसके लिए किन-किन दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है? अगर कोई भी समस्या या जानकारी प्राप्त करनी हो तो हमसे संपर्क कर अथवा कमेंट्स कर पूछ सकते है।
वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन कैसे करें? आज की इस पोस्ट मे आप जानेंगे की यूपी सरकार की वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) योजना का लाभ लेने के लिए किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करे तथा इसके लिए किन-किन दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है? तो इसको जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे तथा ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करे ताकि औरों को भी इस योजना की जानकारी मिल सके। वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) योजना क्या है ? इस योजना का मुख्य उद्देश्य 60 वर्ष के ऊपर के सभी आर्थिक रूप से कमजोर तथा असहाय बुजर्गो को लाभ पहुंचाना जिससे वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके । इसके लिए देश के सभी राज्यों मे यह योजना लागू है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि सीधे ही लाभार्थी बुजर्गो के बैंक खाते में भेजी जाती है इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का शुभारम्भ 60 वर्ष से ऊपर के बुजर्गो को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया ताकि उन्हें किसी और के भरोसे न रहना पड़े। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वृद्ध लोगो को प्रतिमाह 1000 रूपये की पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है । इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह दी जाने वाली 1000 रूपये की पेंशन धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह उत्त्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना है। वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension Documents) के लिए दस्तावेज़ 1. आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो तथा आधार कार्ड। 2. आवेदक की उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए । 3. आवेदक की जन्मतिथि / आयु प्रमाण पत्र 4. तहसीलदार द्वारा /सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र 5. आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए पते के प्रमाण के रूप में Voter Id Card /राशन कार्ड की कॉपी। 6. आवेदक के पास बैंक अकाउंट की Passbook होनी चाहिए। वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) का ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? जो भी इच्छुक वृद्ध लाभार्थी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वह नीचे बताए गए तरीके को Step by Step Follow कर आवेदन फॉर्म भर सकते है अगर वे भरने में असमर्थ है तो हमारी CSC Center (Lucknow CSC) के माध्यम से भी आवेदन करा सकते है। 1.सर्वप्रथम लाभार्थी को उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना की Official website –एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनाए पर जाना होगा । 2. इस website के होम पेज पर ही आपकोवृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension)का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा । 3. ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको Apply Nowके option पर क्लिक करना होगा । 4. इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म(New Entry Form)खुल जायेगा । आपको अपने सभी विवरण को इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरना होगा । 5. फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा । इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जायेगा । वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension Status) के आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करें? 1. वृद्धावस्था पेंशन को आवेदन करने के बाद आप इस आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसको देखने के लिए कुछ steps बताए गए है । 2. आवेदन की स्थिति की जाँच करने के लिए आपको इसकी वेबसाइट एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनाएपर लॉग इन करना होगा तथा आवेदन की स्थिति की जांच करने हेतु एक पासवर्ड बनाना होगा। 3. आवेदन की पंजीकरण संख्या या खाता संख्या दिए गए बॉक्स मे भरना होगा। सभी विवरण भरने के बाद कैप्चा कोड टाइप कर सबमिट बटन पर क्लिक करे और अब आप अपने आवेदन की स्थिति को देख सकती है। वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट (Old Age Pension List) कैसे चेक करे वृद्धावस्था पेंशनलिस्ट 2021 में लाभार्थी का नाम चेक करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट –https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जाना होगा। फिर पेज में सबसे ऊपर दिए गए आप्शनवृद्धावस्था पेंशनके आप्शन पर जाना होगा । उसके बाद उसी पेज पर आपको पेंशनर सूची का एक कालम मिलेगा। जहाँ पर आपको पेंशनर सूची 2024-25 के आप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको अपना जिला चुनना होगा । उसके बाद अपना ब्लाक चुनना होगा। उसके बाद अपना ग्राम पंचायत फिर उसके बाद अपना गाँव चुनना होगा । जिसके बाद आपके सामने आपके गाँव की वृद्धावस्था पेंशनकी पूरी लिस्ट दिखायी देगी। जिसमे आप लाभार्थी का नाम ढूंढ सकते है। FAQs – वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) ऑनलाइन आवेदन Q1. वृद्धावस्था पेंशन क्या है? वृद्धावस्था पेंशन सरकार द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता है। Q2. वृद्धावस्था पेंशन के लिए कौन पात्र होता है? जो व्यक्ति भारतीय नागरिक है, जिसकी आयु निर्धारित सीमा (आमतौर पर 60 वर्ष या अधिक) है और जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आता है, वह पात्र होता है। पात्रता राज्य के अनुसार अलग हो सकती है। Q3. वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कहां करें? ऑनलाइन आवेदन राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग या सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाता है। Q4. वृद्धावस्था पेंशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होते हैं। Q5. वृद्धावस्था पेंशन की राशि कितनी मिलती है? पेंशन की राशि केंद्र और राज्य सरकार के अनुसार अलग-अलग होती है। आमतौर पर यह 500 रुपये से 2000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है। Q6. वृद्धावस्था पेंशन का स्टेटस कैसे चेक करें? आवेदन संख्या, आधार नंबर या बैंक खाते की जानकारी से संबंधित राज्य पोर्टल पर पेंशन स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। Q7. वृद्धावस्था पेंशन कब से मिलना शुरू होती है? आवेदन स्वीकृत होने के बाद पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। Q8. क्या CSC सेंटर से वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया जा सकता है? हाँ, नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) पर जाकर वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया जा सकता है। अंत में – आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद समझ में आ गया होगा की वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) योजना का लाभ लेने के लिए किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करे तथा इसके
How to Apply Niwas Praman Patra in UP Online in Hindi
आज की पोस्ट मे हम जानेंगे की निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) क्या है ? इसको बनवाने का लाभ तथा इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है? तो इसको जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे और अगर इस पोस्ट से समबन्धित कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट्स कर पूछ सकते है एवं इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर भी करे ताकि सभी लोगो को इसको बनवाने की जानकारी मिल सके। निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) निवास प्रमाण पत्र यह साबित करने के लिए जारी किया जाता है कि प्रमाण पत्र धारण करने वाला व्यक्ति उस राज्य/क्षेत्र का निवासी है जिसके द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता निवास के प्रमाण के रूप में होती है। निवास प्रमाण पत्र व्यक्ति के निवास स्थान का प्रमाण प्रस्तुत करता है। इसको Domicile Certificate के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रमाण पत्र को जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर अथवा राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। निवास प्रमाण पत्र का लाभ (Benefit of Domicile Certificate) शैक्षणिक संस्थान में मूल निवासियों को वरीयता के रूप में। नौकरी के मामलो में स्थानीय निवासियों को वरीयता के रूप में । निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दस्तावेज़ ( Documents of Dom icile Certificate ) निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आमतौर पर निम्न दस्तावेजों की जरूरत होती है जो नीचे दी गई है:- आवेदक का फोटो . स्वप्रमाणित घोषणा पत्र । राशन कार्ड अथवा बिजली के बिल की छायाप्रति । आधार प्रमाण पत्र की छायाप्रति। पार्षद/वार्डेन/ग्राम प्रधान का निवास स्थान के बाबत प्रमाण पत्र। यदि शिक्षा प्राप्त कर रहा है तो शैक्षिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति । Download Niwas Praman P atra Format Pdf डाउनलोड स्वप्रमाणित घोषणा पत्र निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया (Procedure for Making Domicile Certificate) निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आप दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर एवं भरकर हमारे सीएससी सेंटर (लखनऊ सीएससी) अथवा ई-सिटिज़न वेबसाइट या अपने राज्य मे स्थापित किसी भी सीएससी सेंटर के माध्यम से अप्लाई कर सकते है। हमारे द्वारा यह सुविधा आपको ऑनलाइन भी दी जाती है आपको सारे दस्तावेजो को भर कर हमारी ईमेल पर भेज कर अथवा हमसे संपर्क कर बनवा सकते है।जाति प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु नाम मात्र का शुल्क लगेगा। सभी संलग्न दस्तावेजो की जाच होने के उपरांत प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से 10 – 15 दिनों के भीतर जारी किया जाता है। जारी होने के पश्चात आपको Online आपकी ईमेल पर अथवा फ़ोन के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन (Verification of Domicile Certificate) इस प्रमाण पत्र का सत्यापन आप UP Government की website www.uponline पर आवेदन संख्या दर्ज कर सत्यापित कर सकते है। निवास प्रमाण पत्र की वैधता ( Domicile Certificate Validity) इस प्रमाण पत्र की Validity 3 साल (Three Year) होती है। निवास प्रमाण पत्र को कैसे डाउनलोड करे (How to Download Domicile Certificate in UP) निवास प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश के अंतर्गत डाउनलोड करने के लिए आप E-districtUP के पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है, इस प्रमाण पत्र को केवल जनसुविधा केंद्र संचालक जहा से आपने इसे बनाने के लिए आवेदन किया है या स्वयं E-Citizen पर बनाई गई ID के माध्यम से इसे डाउनलोड किया जा सकता है इसके आलावा इसे डाउनलोड करने का और कोई माध्यम नहीं है. अंत में – आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद समझ में आ गया होगा की निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) क्या है ? इसको बनवाने का लाभ तथा इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या-क्या है? अगर कोई भी प्रॉब्लम हो तो हमसे संपर्क कर अथवा कमेंट्स कर पूछ सकते है।
How to Apply Caste Certificate Online in Uttar Pradesh in Hindi
How to Apply Caste Certificate Online in Uttar Pradesh आज की पोस्ट मे हम जानेंगे की जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) क्या है ? इसको बनवाने का लाभ तथा इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है? तो इसको जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे और अगर इस पोस्ट से समबन्धित कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट्स कर पूछ सकते है एवं इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर भी करे ताकि सभी लोगो को इसको बनवाने की जानकारी मिल सके। जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) जाति प्रमाण पत्र व्यक्ति की जाति का प्रमाण प्रस्तुत करता है जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति तथा पिछड़े वर्ग के लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होती है। सरकार इन जातियों के लिए बहुत तरह की योजनायें बनाती है। जिनका लाभ यह इस प्रमाण पत्र के होने पर पा सकते है। जाति प्रमाण पत्र को Caste Certificate के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रमाण पत्र को गावों मे तहसीलदार द्वारा तथा राज्यो / शहरों मे जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर अथवा राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। जाति प्रमाण पत्र के प्रकार जाति प्रमाण पत्र को (Caste Certificate) दो प्रकार के होते है। State Cast Certificate या Local Certificate Central Cast Certificate State Cast Certificate – इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन ई-सिटिज़न वेबसाइट से अप्लाई किया जा सकता है। तथा यह प्रमाण पत्र उस State की भाषा के Format में होता है। जैसे – UP के लिए हिंदी format. State Cast Certificate की Validity 3 Years होती है। Central Cast Certificate – इस सर्टिफिकेट को भी ऑनलाइन ई-सिटिज़न वेबसाइट से अ प्लाई किया जा सकता है। तथा यह प्रमाण पत्र English Language के Format में होता है। इस Certificate की आवश्यकता Central Govt. की Jobs जैसे – Railway, CRPF, IAS etc. में होती है। Central Cast Certificate की Validity 1 Years होती है। जाति प्रमाण पत्र का उपयोग (Use of Caste Certificate) जाति प्रमाण पत्र का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा दी गई विभिन्न योजनाओं और लाभों की पात्रता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। इस प्रमाण पत्र के कुछ मुख्य उपयोग निम्नलिखित है :- लगभग सभी शैक्षणिक संस्थानअनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा पिछड़ेवर्ग के प्रवेश के लिए एक कोटा आरक्षित करता है। उस स्थान पर यह प्रमाण पत्र उन्हें प्रवेश में मदद करता है। संस्थानों / सरकारों द्वारा इन जाति के उत्थान के लिए प्रदान करने वाली छात्रवृत्ति को पाने के लिए सहायक । सरकारी Jobs में Reservation के रूप में तथा Jobs में आयु की छूट पाने में सहायक। सरकारी आवास योजना के अंतर्गत आवास को पाने के लिए पात्रता के रूप मे दावा करने मे सहायक। जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दस्तावेज़ ( Documents of Caste Cer tificate ) जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आमतौर पर निम्न दस्तावेजों की जरूरत होती है जो नीचे दी गई है:- आवेदक का फोटो . स्वप्रमाणित घोषणा पत्र । राशन कार्ड अथवा बिजली के बिल की छायाप्रति । आधार प्रमाण पत्र अथवा निवास प्रमाण की छायाप्रति पार्षद/वार्डेन/ग्राम प्रधान का जाति के बाबत प्रमाण पत्र Download Caste Certificate Format Pdf डाउनलोड स्वप्रमाणित घोषणा पत्र जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया (Procedure for Making Caste Certificate) जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आप दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर एवं भरकर हमारे सीएससी सेंटर (लखनऊ सीएससी) अथवा ई-सिटिज़न वेबसाइट या अपने राज्य मे स्थापित किसी भी सीएससी सेंटर के माध्यम से अप्लाई कर सकते है। हमारे द्वारा यह सुविधा आपको ऑनलाइन भी दी जाती है आपको सारे दस्तावेजो को भरकर हमारी ईमेल पर भेज कर अथवा हमसे संपर्क कर बनवा सकते है।जाति प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु नाम मात्र का शुल्क लगेगा। सभी संलग्न दस्तावेजो की जाच होने के उपरांत प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से 10 – 15 दिनों के भीतर जारी किया जाता है। जारी होने के पश्चात आपको Online आपकी ईमेल पर अथवा फ़ोन के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन (Verification of Caste Certificate) जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन आप UP Government की website www.uponline पर आवेदन संख्या दर्ज कर सत्यापित कर सकते है। जाति प्रमाण पत्र की वैधता ( Caste Certificate Validity) जाति प्रमाण पत्र की Validity 3 साल (Three Year) होती है। जाति प्रमाण पत्र को कैसे डाउनलोड करे (How to Download Cast Certificate in UP) जाति प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश के अंतर्गत डाउनलोड करने के लिए आप E-districtUP के पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है, इस प्रमाण पत्र को केवल जनसुविधा केंद्र संचालक जहा से आपने इसे बनाने के लिए आवेदन किया है या स्वयं E-Citizen पर बनाई गई ID के माध्यम से इसे डाउनलोड किया जा सकता है इसके आलावा इसे डाउनलोड करने का और कोई माध्यम नहीं है. अंत में – आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद समझ में आ गया होगा की जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) क्या है ? इसको बनवाने का लाभ तथा इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या-क्या है? अगर कोई भी प्रॉब्लम हो तो हमसे संपर्क कर अथवा कमेंट्स कर पूछ सकते है।